लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने आंबागढ किले के मंदिर में पूजा अर्चना की

By भाषा | Updated: August 4, 2021 14:15 IST

Open in App

जयपुर, चार अगस्त जयपुर के आंबागढ किले में स्थित मंदिर में ध्वज को लेकर उपजे विवाद के बाद बुधवार को पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने अपने समर्थकों के साथ पूजा अर्चना की।

पिछले माह उपजे विवाद के बाद सरकार ने मंदिर में प्रवेश बंद कर दिया गया था जिसे आज से पुन: खोल दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व रविवार को विवादों के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद और गोलमा देवी के पति किरोडी मीणा ने आंबागढ के किले की दीवार पर आदिवासी झंडा लगाया था ओर सरकार से मांग की थी कि मंदिर में लोगों का प्रवेश पुन: शुरू किया जाये।

चूंकि किरोडी मीणा अभी दिल्ली में हैं इसलिये उनकी पत्नि और समाज के अन्य लोगों के साथ मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की।

पिछले माह आदिवासी समाज के कुछ युवकों ने आंबागढ किले के मंदिर के पास लगे एक भगवा झंडे पर आपत्ति करते हुए इसे हटा दिया था। युवकों का समर्थन करते हुए निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने हिंदुत्ववादी संगठनों पर आदिवासी समाज की संस्कृति के साथ छेडछाड करने का आरोप लगाया जिस पर विवाद उत्पन्न हुआ और इस संबंध में ट्रांसपोर्ट नगर थाने में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई।

हिंदुत्ववादी संगठनों का विरोध देख सांसद किरोडी मीणा ने घोषणा की थी कि वे एक अगस्त को आंबागढ जायेंगे। इसे देखते हुए किला क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था लेकिन किरोडी मीणा ने पुलिस को चकमा देकर रविवार अलसुबह पहाडियो के रास्ते होते हुए किले की पीछे वाली दीवार पर पहुंच कर आदिवासी झंडा फहरा दिया जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

हिरासत के दौरान मीणा ने मांग की थी कि मंदिर में प्रवेश पुन: शुरू किया जाये जिस पर राज्य सरकार ने मंगलवार को निर्णय लेते हुए बुधवार सुबह 8 से 4 बजे तक मंदिर प्रवेश की अनुमति दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां