लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 27, 2020 13:48 IST

Open in App

लखनऊ, 27 नवंबर उत्‍तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर सतर्कता अधिष्‍ठान (विजिलेंस) ने बृहस्‍पतिवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। विजिलेंस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की और अब इस मामले की विवेचना की जाएगी।

समाजवादी पार्टी की सरकार में खनन मंत्री रहे प्रजापति के खिलाफ विजिलेंस के लखनऊ सेक्‍टर में मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ने इस मामले की पहले खुली जांच की थी जिसमें प्रजापति के पास आय से छह गुना अधिक संपत्ति पाई गई थी। इसके बाद विजिलेंस ने शासन को रिपोर्ट भेजकर प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद बृहस्‍पतिवार को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

दुष्‍कर्म के एक मामले में पहले से ही आरोपित गायत्री प्रसाद प्रजापति को लखनऊ पुलिस ने वर्ष 2017 में गिरफ़्तार कर जेल भेजा था और वह अभी भी जेल में बंद हैं। प्रजापति के खिलाफ गाजीपुर और गोमतीनगर विस्‍तार थाने में जालसाज़ी समेत कई अन्‍य मुकदमे भी दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear-Ender 2025: बड़े सुपरस्टार, करोड़ों का बजट...फिर भी बुरी तरह फ्लॉप हुई ये फिल्में

क्राइम अलर्ट9 अप्रैल को 12 वर्षीय लड़की का अपहरण कर बलात्कार, 8 माह बाद 19 दिसंबर को बिहार के शिवहर से शिवम कुमार पटेल अरेस्ट

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 3rd Test: 194 रन पीछे वेस्टइंडीज, 4 विकेट शेष, कैवेम हॉज ने 109 की पारी खेली

क्रिकेटT20 World Cup 2026: 49 दिन बाद टी20 विश्व कप, 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत-श्रीलंका में खेला जाएगा, 2024 के बाद 2026 में फाइनल खेलेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका?

क्रिकेटआईएलटी20 इतिहास में पहली बार, दुबई कैपिटल्स ने शारजाह वॉरियर्स को 63 रन से हराया, मोहम्मद नबी ने किया कारनामा, 19 गेंद, 38 रन के बाद 4 ओवर में झटके 3 विकेट

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस