फालेयरो के पार्टी छोड़ने के बाद पूर्व मंत्री फुर्तादो कांग्रेस में शामिल हुए

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:11 IST2021-09-28T18:11:42+5:302021-09-28T18:11:42+5:30

Former minister Furtado joins Congress after Faleiro left the party | फालेयरो के पार्टी छोड़ने के बाद पूर्व मंत्री फुर्तादो कांग्रेस में शामिल हुए

फालेयरो के पार्टी छोड़ने के बाद पूर्व मंत्री फुर्तादो कांग्रेस में शामिल हुए

पणजी, 28 सितंबर गोवा में मनोहर पर्रिकर सरकार में मंत्री रह चुके एवरतानो फुर्तादो मंगलवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, फुर्तादो आगामी विधानसभा चुनाव में नवेलिम से लड़ सकते हैं। इस सीट पर उन्हें 2017 में लुईजिन्हो फालेयरो ने हराया था।

फालेयरो इस सप्ताह कांग्रेस और विधानसभा दोनों से इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। फुर्तादो को गोवा कांग्रेस ‘डेस्क प्रभारी’ दिनेश गुंडु राव, प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडणकर और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत की उपस्थिति में पार्टी में शामिल कराया गया।

फुर्तादो ने निर्दलीय विधायक रहते हुए भाजपा का समर्थन किया था और वह 2012 से 2017 के बीच मनोहर पर्रिकर नीत मंत्रिमंडल में मत्स्यपालन समेत कई विभागों में मंत्री रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former minister Furtado joins Congress after Faleiro left the party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे