लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री डॉक्टर शक्राजीत नायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By भाषा | Updated: May 29, 2021 13:46 IST

Open in App

रायगढ़, 29 मई छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री डॉक्टर शक्राजीत नायक का शनिवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

नायक के परिवार के सदस्यों ने शनिवार को यहां बताया कि राज्य के पूर्व सिंचाई मंत्री का रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

परिजन ने बताया कि नायक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी रिपोर्ट हाल ही में नेगेटिव आई थी। आज दिल का दौरा पड़ने पर सुबह उनका निधन हो गया।

उनके परिवार में पत्नी दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

नायक के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और सांसद गोमती साय ने शोक व्यक्त किया है।

नायक के पुत्र एवं रायगढ़ से कांग्रेस के विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम उनके गृह ग्राम नवापाली में किया जाएगा।

डॉक्टर शक्राजीत नायक भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर वर्ष 1990,1998 में और 2003 में कांग्रेस की टिकट पर सरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। बाद में वह वर्ष 2008 में कांग्रेस की टिकट पर रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। नायक राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की सरकार में सिंचाई मंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं