लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री बशरत बुखारी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 22:24 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 मार्च नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मंत्री बशरत बुखारी ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी।

पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को लिखे पत्र में बुखारी ने पार्टी से अलग होने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया।

बारामूला जिले के संगरमा से पूर्व विधायक ने पत्र में लिखा, ‘‘मैं बहुत सम्मान के साथ खुद को 12 मार्च 2021, शुक्रवार से नेशनल कॉन्फ्रेंस से अलग करता हूं।’’

पीडीपी-भाजपा सरकार में मंत्री रहे बुखारी पीडीपी छोड़कर दिसंबर 2018 में नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे।

बुखारी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को अलग से एक पत्र लिखकर पार्टी में रहने के दौरान मिले स्नेह के लिए शुक्रिया अदा किया।

उमर अब्दुल्ला ने भी पार्टी से बुखारी के इस्तीफे का जिक्र करते हुए उनके आगे के सियासी सफल के लिए मुबारकवाद दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब