पूर्व मंत्री और भाजपा नेता विष्णु सावरा का निधन

By भाषा | Updated: December 9, 2020 22:58 IST2020-12-09T22:58:40+5:302020-12-09T22:58:40+5:30

Former minister and BJP leader Vishnu Savara dies | पूर्व मंत्री और भाजपा नेता विष्णु सावरा का निधन

पूर्व मंत्री और भाजपा नेता विष्णु सावरा का निधन

मुंबई, नौ दिसंबर भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा (70) का बुधवार को निधन हो गया। उनके एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी।

उन्हें कुछ दिन पहले लिवर सिरोसिस के इलाज के लिए शहर के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सावरा के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

पालघर जिले के रहने वाले सावरा ने छह बार विधानसभा चुनाव जीता था और 2014 में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें आदिवासी विकास मंत्री का पद दिया गया था।

एक जून 1950 को जन्मे सावरा ने बीकॉम की डिग्री हासिल करने के बाद आरएसएस कार्यकर्ता के तौर पर काम किया।

उन्होंने पहले वाडा विधानसभा क्षेत्र और परिसीमन के बाद 2014 में विक्रमगढ़ सीट का प्रतिनिधित्व किया।

उनके सहयोगी ने कहा कि बृहस्पतिवार को वाडा तहसील में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सावरा के निधन पर शोक जताया।

फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने पार्टी में कई जिम्मेदारियों को निभाया और मंत्री के रूप में आदिवासियों के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former minister and BJP leader Vishnu Savara dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे