पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जय नारायण पूनिया का निधन

By भाषा | Updated: November 7, 2021 19:09 IST2021-11-07T19:09:03+5:302021-11-07T19:09:03+5:30

Former minister and BJP leader Jai Narayan Poonia passed away | पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जय नारायण पूनिया का निधन

पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जय नारायण पूनिया का निधन

जयपुर, सात नवंबर राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वयोवृद्ध नेता जय नारायण पूनिया का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

चूरू जिले के रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक जयनारायण पूनिया को उच्च रक्तचाप की शिकायत पर कुछ दिन पूर्व हिसार (हरियाणा) के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनका रविवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजस्थान के चूरू जिले के पैतृक गांव लाखलान छोटी में किया गया।

पूनिया 1977 में पहली बार सादुलपुर निर्वाचन क्षेत्र (चूरू) से जनता दल के विधायक चुने गए थे और वह सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री बनाये गये। वह 1985 में तारानगर (चूरू) से जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में और 2013 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुने गये।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अन्य भाजपा नेताओं ने पूनिया के निधन पर संवेंदना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former minister and BJP leader Jai Narayan Poonia passed away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे