लाइव न्यूज़ :

पुणे छावनी बोर्ड का पूर्व सदस्य बदमाश को मारने के षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:30 IST

Open in App

पुणे, 22 जुलाई पुलिस ने पुणे छावनी बोर्ड के पूर्व सदस्य विवेक यादव को एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या की सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

कोंढवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सरदार पाटिल ने बताया कि यादव को बुधवार रात गुजरात सीमा पर पकड़ा गया और उसे महाराष्ट्र के पुणे लाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बबलू गवली की हत्या के षड्यंत्र में उसकी भूमिका तब सामने आयी जब कोंढवा पुलिस ने हाल ही में दो अपराधियों, राजमणि और शेख को कथित तौर पर हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया और पुलिस को एक व्यक्ति को मारने के लिए सुपारी के संबंध में चैट मिली।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान, पुलिस को राजमणि और यादव के बीच गवली को मारने की कथित षड्यंत्र के बारे में चैट मिली।

पुलिस के मुताबिक, 2016 में गवली ने गोली चलाकर यादव को मारने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार बदला लेने के लिए यादव ने दो अपराधियों को सुपारी दी थी।

पाटिल ने कहा, "हमने यादव की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया था। एक गुप्त सूचना के बाद हमने गुजरात सीमा पर एक टीम भेजी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह