लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने फसल बीमा दावों के निपटान में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:50 IST

Open in App

नागपुर, आठ जून महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री अनिल बोंडे ने मंगलवार को महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार की निगरानी में किसानों के फसल बीमा दावों के निपटान में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और फसल बीमा कंपनियों के साथ राज्य का समझौता रद्द करने की मांग की। नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि एमवीए सरकार ने किसानों को लूटा है और बीमा कंपनियों का समर्थन किया है।

बोंडे ने कहा, ‘‘राज्य में देवेंद्र फडणवीस जब मुख्यमंत्री थे तब 2019 खरीफ मौसम में कंपनियों से फसल बीमा खरीदने वाले 128 लाख किसानों में से 85 लाख किसानों को 5,795 करोड़ रुपये मिले थे।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हालांकि 2020 खरीफ मौसम (शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार के 2019 के नवंबर में सत्ता में आने पर) 138 लाख किसानों में से सिर्फ 15 लाख किसानों ने फसल बीमा खरीदा और उन्हें 974 करोड़ रुपये मिले। बीमा कंपनियों ने उद्धव ठाकरे सरकार की कृपा से 4,234 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।’’

बोंडे ने कहा कि मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों से किसानों को फसल बीमा दावों के मामले में सबसे कम लाभ मिला। उन्होंने कहा, ‘‘बीमा कंपनियों के साथ महाराष्ट्र सरकार का समझौता रद्द किया जाना चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।’’ उन्होंने राज्य के कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए