लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सीबीआई के समक्ष पेश हुए

By भाषा | Updated: April 14, 2021 11:13 IST

Open in App

मुंबई, 14 अप्रैल महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए बुधवार को सीबीआई के समक्ष पेश हुए।

एक अधिकारी ने बताया कि देशमुख सुबह करीब 10 बजे उपनगर सांताक्रूज में डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचे जहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम डेरा डाले हुए है।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सोमवार को एक नोटिस जारी कर, देशमुख को परमबीर सिंह और निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा उनके खिलाफ लगाए आरोपों की जांच के सिलसिले में पेश होने के लिए कहा था।

सहायक पुलिस इंस्पेक्टर वाजे दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक एसयूवी कार मिलने के मामले में जांच के घेरे में हैं। इस कार में विस्फोटक सामग्री पाई गई थी।

सीबीआई सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच कर रही है। सिंह ने मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद ये आरोप लगाए।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में वाजे ने भी इन आरोपों को दोहराया।

बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते सीबीआई को देशमुख के खिलाफ लगाए सिंह के आरोपों की प्रारंभिक जांच करने के निर्देश दिए थे।

सिंह ने एक पत्र में दावा किया था कि देशमुख ने वाजे से मुंबई में स्थित बार और रेस्त्रां से एक महीने में 100 करोड़ रुपये की कथित वसूली करने के लिए कहा था।

देशमुख ने आरोपों से इनकार कर दिया है।

अभी तक सीबीआई ने परमबीर सिंह, सचिन वाजे, पुलिस उपायुक्त राजू भुजबल, सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल, वकील जयश्री पाटिल और होटल मालिक मुकेश शेट्टी के बयान दर्ज किए हैं।

उसने रविवार को देशमुख के निजी सहायक कुंदन शिंदे और निजी सचिव संजीव पलांदे से भी पूछताछ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos