लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी ने सीआईएसएफ के नये प्रमुख के तौर पर कामकाज संभाला

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के नये प्रमुख के रूप में कामकाज संभाल लिया।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1985 बैच के अधिकारी ने यहां लोधी रोड पर सीआईएसएफ मुख्यालय में बल के 28वें प्रमुख के रूप में प्रभार संभाला। इससे पहले उन्हें एक समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

महाराष्ट्र पुलिस का 28 फरवरी, 2019 से नेतृत्व संभालने वाले जायसवाल (58) को पिछले महीने केंद्र सरकार ने सीआईएसएफ का महानिदेशक नियुक्त किया था।

देश के सभी प्रमुख असैन्य हवाईअड्डों और अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले सीआईएसएफ में करीब 1.62 लाख कर्मी हैं।

इससे पहले पिछले साल 30 नवंबर को राजेश रंजन के सीआईएसएफ के महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा सीआईएसएफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

जायसवाल सितंबर, 2022 में सेवानिवृत्त होंगे।

इससे पहले वह प्रधानमंत्री की सुरक्षा संभालने वाले एसपीजी और रॉ में सेवाएं दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए