लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार के मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को हुआ कोरोना, इलाज के लिए लाए जाएंगे मुंबई

By अनुराग आनंद | Updated: May 25, 2020 00:03 IST

पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को इलाज के लिए नांदेड़ से मुम्बई लाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अशोक चव्हाण उद्धव सरकार के ये दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

मुंबई: महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले के बीच एक बड़ी खबर यह आ रही है कि  राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व उद्धव ठाकरे सरकार में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर अशोक चव्हाण कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

उद्धव सरकार के ये दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जितेंद्र अव्हाड़ के 14 निजी स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सीएम को इलाज के लिए नांदेड़ से मुम्बई लाया जाएगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3041 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 50,231 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में नए मामलों की यह संख्या किसी एक दिन का उच्चतम स्तर है। अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण 58 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1635 हो गई है।

उन्होंने बताया कि यह लगातार आठवां दिन है जब राज्य में कोरोना वायरस के 2,000 से अधिक नये मामले सामने आये है। महाराष्ट्र में अब तक 14,600 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि अभी 33,988 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना वायरस के लिए अब तक 3,62,862 लोगों की जांच की गई है।  

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए