लाइव न्यूज़ :

मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश कनागराज आंध्र पुलिस शिकायत प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Updated: June 20, 2021 17:05 IST

Open in App

अमरावती, 20 जन उच्चतम न्यायालय के आदेश पर आंध्र प्रदेश निर्वाचन आयुक्त के पद से हटाये जाने के करीब एक साल बाद मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. कनागराज को रविवार को आंध्र प्रदेश राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रदेश की वाई एस जगन मोहन रेड्डी सरकार ने कनागराज की नये पद पर नियुक्ति के लिये पिछले साल अक्टूबर में अपनी ही सरकार द्वारा बनाये गये नियमों में संशोधन किया ।

आंध्र प्रदेश के राज्य स्तरीय पुलिस शिकायत प्राधिकरण

(प्रशासन एवं प्रक्रिया) नियम 2020, के अनुसार केवल वही लोग प्राधिकरण के अध्यक्ष के लिये पात्र हैं जिनकी उम्र 65 साल है ।

न्यायमूर्ति कनागराज 20 साल पहले ही इस उम्र सीमा को पार कर चुके हैं और इसलिये सरकार को इस पद पर उनकी नियुक्ति के लिये नियम 4 (ए) में संशोधन करना पड़ा ।

प्रधान सचिव (गृह) कुमार विश्वजीत ने पूर्व न्यायाधीश की नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किया और कहा कि प्राधिकरण के तीन अन्य सदस्यों की नियुक्ति बाद में होगी ।

आंध्र प्रदेश राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उससे ऊपर रैंक के अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों को देखने के लिए अधिकृत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग