लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का निधन

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:05 IST

Open in App

भोपाल, पांच मई मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह काफी समय से अस्वस्थ थे और हाल ही में वह कोविड-19 संक्रमित भी पाये गये थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी एवं दो बेटियां हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और हम सभी के प्रिय साथी विजेश लूनावत के निधन की सूचना से स्तब्ध और दुःखी हूं। यह मध्य प्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति।’’

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘समझ ही नहीं पा रहा हूं कि इतना कर्मठ, यारबाज एवं कुशल संगठक किसी बीमारी की चपेट में कैसे आ गया? वे तो कभी कोई लड़ाई नहीं हारे, तब कमबख्त कैंसर कैसे हावी हो गया। मध्य प्रदेश भाजपा के बीते दो दशक में ऐसा कोई काम नहीं, जिसमें वे शरीक न हों। चुनाव और मीडिया प्रबंधन में वे बेजोड़ थे।’’’

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लूनावत के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूँ। लूनावत ने हमेशा एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए कार्य किया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतृप्त परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें। अत्यंत दुःखद।’’

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनायें। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां