लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का निधन

By भाषा | Updated: May 5, 2021 21:32 IST

Open in App

भोपाल, पांच मई मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का यहां एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी एवं दो बेटियां हैं।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार लंबे समय से अस्वस्थ थे और हाल ही में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और हम सभी के प्रिय साथी विजेश लूनावत के निधन की सूचना से स्तब्ध और दुःखी हूं। यह मध्य प्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति।’’

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘समझ नहीं पा रहा हूं कि इतना कर्मठ, यारबाज एवं कुशल संगठक किसी बीमारी की चपेट में कैसे आ गया? वे तो कभी कोई लड़ाई नहीं हारे, तब कमबख्त कैंसर कैसे हावी हो गया। मध्य प्रदेश भाजपा के बीते दो दशक में ऐसा कोई काम नहीं, जिसमें वे शरीक न हों। चुनाव और मीडिया प्रबंधन में वे बेजोड़ थे।’’

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लूनावत के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूँ। लूनावत ने हमेशा एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए कार्य किया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतृप्त परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें। अत्यंत दुःखद।’’

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनायें। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे