पूर्व लोकसभा सदस्य पुंडलिक हरि दानवे का निधन

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:59 IST2021-11-01T17:59:25+5:302021-11-01T17:59:25+5:30

Former Lok Sabha member Pundalik Hari Danve passes away | पूर्व लोकसभा सदस्य पुंडलिक हरि दानवे का निधन

पूर्व लोकसभा सदस्य पुंडलिक हरि दानवे का निधन

जालना, एक नवंबर लोकसभा के पूर्व सदस्य पुंडलिक हरि दानवे का महाराष्ट्र के औरंगाबाद के एक अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया।

वह 90 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनके बेटे चंद्रकांत, सुधाकर और एक बेटी तथा पोते-पोतियां हैं। रिश्तेदारों ने बताया कि वह पिछले करीब एक महीने से बीमार थे। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार यहां मंगलवार को भोकरदन तहसील के पिंपलगांव सुतार में किया जाएगा।

दानवे पहली बार 1977 में भारतीय लोकदल के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद 1998 में वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर फिर से विजयी रहे ।

उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, महाराष्ट्र के मंत्री राजेश टोपे, विधायक कैलाश गोरंट्याल, पूर्व मंत्री अर्जून खोतकर और पूर्व विधायक संतोष साम्ब्रे ने शोक व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Lok Sabha member Pundalik Hari Danve passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे