लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की पूर्व स्थानीय नेता ने जेल में दवाओं का ओवरडोज लिया,तबीयत बिगड़ी

By भाषा | Updated: August 21, 2021 21:45 IST

Open in App

नशीले पदार्थ की तस्करी के जुर्म में जिला कारागार में 15 साल की कैद की सजा काट रही महिला कांग्रेस की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रितु लाठर की तबीयत शनिवार शाम को अचानक खराब हो गई। उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। जेल उपाधीक्षक सचिन ने बताया कि लाठर को अवसाद की बीमारी है और वह उपचार के लिए दवाइयां खाती है, शनिवार को उसने दवाइयों की ओवरडोज ले ली जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने खुद ही पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सचिन ने बताया कि उसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस समय महिला कैदी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था उस दौरान वह जेल में प्रताड़ित किए जाने की बात कह रही थी। दो दिन पहले भी लाठर का अन्य महिला बंदियों से झगड़ा होने की बात सामने आई है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाठर को छह अप्रैल 2021 को चरस तस्करी के जुर्म में 15 साल की सजा सुनाई हुई थी और डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह