लाइव न्यूज़ :

शवों के निपटान के लिये समान प्रोटोकॉल को लेकर पूर्व कानून मंत्री ने प्रधान न्यायाधीश को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: December 3, 2020 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने भारत के प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों को पत्र लिखकर देश भर के अस्पतालों और शवगृहों में शवों से निपटने के लिये एक समान व्यवस्था की मांग की है।

पूर्व मंत्री ने 27 नवंबर को विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित “दिल को झकझोर” देने वाली तस्वीरों का संदर्भ दिया जिसमें अस्पताल के एक गलियारे में स्ट्रेचर पर पड़े एक लड़की के शव को एक कुत्ता नोंचते हुए दिख रहा था।

कुमार ने अपने पत्र में लिखा, “यह तस्वीर मृत लड़की की गरिमा के लिये बेहद बेरहमी और असंवेदनशीलता की परिचायक है, जबकि बार-बार इस न्यायालय ने मौलिक अधिकारों के पदानुक्रम में इसके किसी तरह का समझौता नहीं किये जा सकने वाले अधिकार के तौर पर पुष्टि की है।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पूर्व में शीर्ष अदालत ने कोविड-19 संबंधित शवों को एक गड्ढे में फेंके जाने का मामला उसकी जानकारी में लाए जाने पर इसका संज्ञान लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू