लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार कोर्ट से झटका, अदालत से राहत नहीं मिली

By भाषा | Updated: September 17, 2019 19:57 IST

बारासात सत्र न्यायाधीश एस रशीदी ने कहा कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है क्योंकि करोड़ों रुपये का यह घोटाला मामला अलीपुर जिला अदालत में दर्ज है। बारासात अदालत उत्तर 24 परगना जिले में है जबकि अलीपुर अदालत समीपवर्ती दक्षिण 24 परगना जिले में है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने मामले में मदद के वास्ते उसके समक्ष पेश होने के लिए कुमार को नोटिस दिया था। इस सिलसिले में अग्रिम जमानत के लिए कुमार ने बारासात अदालत का रुख किया था। 

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को सारदा चिटफंड मामले में अपनी अग्रिम जमानत याचिका पर बारासात जिला एवं सत्र अदालत से मंगलवार को राहत नहीं मिली।

बारासात सत्र न्यायाधीश एस रशीदी ने कहा कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है क्योंकि करोड़ों रुपये का यह घोटाला मामला अलीपुर जिला अदालत में दर्ज है। बारासात अदालत उत्तर 24 परगना जिले में है जबकि अलीपुर अदालत समीपवर्ती दक्षिण 24 परगना जिले में है।

सीबीआई ने मामले में मदद के वास्ते उसके समक्ष पेश होने के लिए कुमार को नोटिस दिया था। इस सिलसिले में अग्रिम जमानत के लिए कुमार ने बारासात अदालत का रुख किया था। 

कोलकाता की विशेष अदालत ने मंगलवार को शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया। दरअसल कुमार को सीबीआई ने करोड़ों रुपये के सारदा चिट-फंड घोटाले में पेश होने के लिए नोटिस दिया है, जिसको लेकर कुमार ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए बारासात की एक विशेष अदालत का रुख किया था।

विशेष अदालत के न्यायाधीश संजीब तालुकदार ने कुमार की याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। सांसदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों की सुनवाई के प्रभारी विशेष अदालत ने कहा कि यह एक निचली अदालत है और उसे अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई करने का अधिकार नहीं है। अदालत ने कहा कि कुमार अपनी याचिका को लेकर बारासात के जिला सत्र न्यायालय जा सकते हैं।

गौरतलब है कि 13 सितंबर को, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त को सारदा चिट-फंड घोटाला मामले में गिरफ्तारी से संरक्षण का अपना अंतरिम आदेश वापस ले लिया था। उच्च न्यायालय ने सीबीआई के नोटिस को रद्द करने संबंधी कुमार की याचिका को भी खारिज कर दिया था। कुमार वर्तमान में पश्चिम बंगाल सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक हैं । वह घोटाले की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एक विशेष जांच दल में शामिल थे। उच्चतम न्यायाल ने 2014 में चिट-फंड के अन्य मामलों के साथ इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोर्टसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह