लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के पूर्व महापौर तृणमूल नेता के घर गए, अटकलबाजी शुरू

By भाषा | Updated: June 15, 2021 01:26 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जून कोलकाता के पूर्व महापौर शोभन चटर्जी सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी के आवास पर गए जिसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। पार्थ चटर्जी की मां का एक दिन पहले निधन हो गया था।

शोभन चटर्जी ने विधानसभा चुनाव के समय भाजपा छोड़ दी थी। वह सोमवार शाम तृणमूल कांग्रेस के महासचिव के आवास पर पहुंचे और अपनी संवेदना प्रकट की। शोभन चटर्जी अपनी दोस्त बैशाखी बनर्जी के साथ वहां गए थे। पार्थ चटर्जी की 91 वर्षीय मां का रविवार को निधन हो गया।

शोभन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह शिष्टाचार मुलाकात थी। मैं उस मानसिकता का नहीं हूं कि किसी की मां का निधन हो जाए और मैं वहां राजनीति पर चर्चा करूं।’’ तृणमूल कांग्रेस में लौटने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह ऐसी चर्चा का स्थान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह