लाइव न्यूज़ :

फ्लाईओवर घोटाला मामले में केरल के पूर्व मंत्री इब्राहिम कुंजू को जमानत

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:51 IST

Open in App

कोच्चि, आठ जनवरी केरल उच्च न्यायालय फ्लाईओवर घोटाला मामले में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो (वीएसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए गए राज्य के पूर्व मंत्री तथा आईयूएमएल विधायक वीके इब्राहिम कुंजू को उनकी तबीयत को देखते हुए शुक्रवार को जमानत दे दी।

कुंजू के पिछली कांग्रेस नीत यूडीएफ सरकार के दौरान यहां पलारीवत्तम में फ्लाईओवर के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में 18 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

उच्च न्यायालय ने 14 दिसंबर को कुंजू की जमानत याचिका रद्द करते हुए अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नयी जमानत याचिका दाखिल करने की छूट दे दी थी। कुंजू फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और एक अस्तापल में कैंसर का इलाज करा रहे हैं।

अदालत ने शुक्रवार को उन्हें जमानत देते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य के संबंध में परिस्थितियां बदल चुकी हैं।

न्यायमूर्ति पी वी कुन्हीकृष्णन ने आदेश में कहा, ''जहां तक जमानत अर्जी में दिये गए आधारों और याचिकाकर्ता द्वारा पेश किये गए प्रमाण पत्रों की बात है, तो राज्य के अधिवक्ता ने उसपर कोई आपत्ति नहीं जतायी है। ऐसे में, मुझे लगता है कि याचिकाकर्ता को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर कड़ी पाबंदियों के साथ जमानत दी जा सकती है।''

आदेश में कहा गया है कि याचिकाकर्ता पर एर्नाकुलम जिले से बाहर नहीं जाने समेत अन्य पाबंदियां लगाई जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?