लाइव न्यूज़ :

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, विपक्ष के नेता चेन्नीथला ने नामांकन भरा

By भाषा | Updated: March 16, 2021 16:17 IST

Open in App

कोट्टायम/अलप्पुझा, 16 मार्च केरल के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी और विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने मंगलवार को अपने नामांकन दाखिल किया। राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए छह अप्रैल को मतदान होना है।

कोट्टायम जिले के पुथुप्पल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे चांडी ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे पम्बदी ब्लॉक कार्यालय में पर्चा भरा।

वहीं अलप्पुझा के हरिपद सीट से चुनाव लड़ रहे चेन्नीथला ने अपराह्न 12:10 पर नामांकन भरा।

सितंबर, 2020 में 77 वर्षीय चांडी ने राज्य विधानसभा सदस्य के रूप में अपने 50 साल पूरे किए। चांडी पिछले 11 बार से पुथुपल्ली सीट से विजेता रहे हैं। हालांकि, पुथुपल्ली एक समय में वामपंथी दलों का गढ़ हुआ करता था।

गौरतलब है कि मीडिया में यह खबर आने के बाद कि चांडी राज्य में भाजपा की इकलौती सीट तिरुवनंतपुरम के नेमोम से अपना नामांकन भर सकते हैं, उनके अपने विधानसभा क्षेत्र पुथुपल्ली में समर्थकों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया था।

वह अपनी बार 1970 में 27 साल की उम्र में विधानसभा सदस्य चुने गए थे।

माकपा ने युवा नेता जैक सी. थॉमस को चांडी के खिलाफ उतारा है। भाजपा ने एन. हरि को अपना उम्मीदवार बनाया है।

हालांकि, हरिपद कांग्रेस का गढ़ नहीं है, लेकिन 64 वर्षीय चेन्नीथला 1982 में पहली बार यहां से चुनाव लड़ने के बाद कभी हारे नहीं हैं।

कांग्रेस नेता यहां से 1982, 1987, 2011 और 2016 में चुनकर विधानसभा गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?