कर्नाटक के पूर्व डीजीपी बेंगलुरू स्थित अपने घर में मृत पाए गए, पत्नी हिरासत में

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2025 20:55 IST2025-04-20T20:55:26+5:302025-04-20T20:55:26+5:30

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने अपने बयान में कहा, कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश, 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी की बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में हत्या कर दी गई। घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

Former Karnataka top cop found dead in Bengaluru home, wife detained | कर्नाटक के पूर्व डीजीपी बेंगलुरू स्थित अपने घर में मृत पाए गए, पत्नी हिरासत में

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी बेंगलुरू स्थित अपने घर में मृत पाए गए, पत्नी हिरासत में

Highlightsप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश की पत्नी कथित हत्या में आरोपी हैओम प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गयाघटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है

बेंगलुरुकर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु में अपने आवास पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। कथित तौर पर उनकी हत्या की गई थी और पुलिस ने इस मामले में उनकी पत्नी को हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश की पत्नी कथित हत्या में आरोपी है। ओम प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। बेंगलुरु सिटी पुलिस ने अपने बयान में कहा, कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश, 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी की बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में हत्या कर दी गई। घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

कर्नाटक कैडर के 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश ने 2015 से 2017 में अपनी सेवानिवृत्ति तक डीजीपी और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में कार्य किया। ओम प्रकाश, जो बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे।

Web Title: Former Karnataka top cop found dead in Bengaluru home, wife detained

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे