गिरवी रखी जमीन को भाजपा सांसद को बेचने के संबंध में पूर्व न्यायिक अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 15, 2021 01:19 IST2021-11-15T01:19:08+5:302021-11-15T01:19:08+5:30

Former judicial officer arrested for selling mortgaged land to BJP MP | गिरवी रखी जमीन को भाजपा सांसद को बेचने के संबंध में पूर्व न्यायिक अधिकारी गिरफ्तार

गिरवी रखी जमीन को भाजपा सांसद को बेचने के संबंध में पूर्व न्यायिक अधिकारी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 14 नवंबर दिल्ली पुलिस ने 61 वर्षीय पूर्व न्यायिक अधिकारी को दिल्ली के बिजवासन में पहले से ही गिरवी पड़ी संपत्ति को बेचकर एक लोकसभा सदस्य से 5.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया।पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार शर्मा ने झांसी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा और अन्य को बिजवासन में एक ऐसी संपत्ति खरीदने के लिए प्रेरित किया जिसे आरोपी ने पहले ही 20.22 करोड़ रुपये के बैंक ऋण के बदले गिरवी रखी हुई है। उसने संपत्ति से संबंधित तथ्य को कथित तौर पर छुपा लिया। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि आरोपी से गलत जानकारी के बाद पीड़ित 21 फरवरी, 2017 को 5.55 करोड़ रुपये के विक्रय पत्र पर जमीन खरीद के लिए राजी हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former judicial officer arrested for selling mortgaged land to BJP MP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे