लाइव न्यूज़ :

न्यायाधीशों का अपमान करने, महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के लिए पूर्व न्यायाधीश कर्णन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 2, 2020 22:53 IST

Open in App

चेन्नई, दो दिसंबर मद्रास और कलकत्ता उच्च न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश सी एस कर्णन को महिलाओं और न्यायाधीशों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ एक शिकायत के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस बारे में बताया।

हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आया था, जिसमें कर्णन ने न्यायाधीशों और उनकी पत्नियों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों ने कर्णन को उनके आवास से गिरफ्तार किया।

पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ महिलाओं की गरिमा भंग करने, न्यायिक प्रक्रिया के सेवारत लोकसेवकों का अपमान करने, आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने, आपराधिक साजिश और डराने-धमकाने संबंधी आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कई आरोप लगाए गए हैं ।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कर्णन के खिलाफ महिलाओं का अभद्र तरीके से चित्रण पर (रोकथाम) कानून भी लगाया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 ए के तहत भी उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं ।

अधिकारी ने बताया कि एक महिला वकील ने कर्णन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी और जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि उन्हें ‘‘हिरासत में लिया जाएगा।’’

उच्चतम न्यायालय ने कर्णन को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया था और उन्हें छह महीने कैद की सजा सुनायी थी। गिरफ्तारी से बच रहे कर्णन को जून 2017 में तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर