लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री मुस्तफा मीर ‘अपनी पार्टी’ में शामिल

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:04 IST

Open in App

श्रीनगर, चार अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर सोमवार को ‘अपनी पार्टी’ में शामिल हो गए।

‘अपनी पार्टी’ के प्रमुख अल्ताफ बुखारी और अन्य नेताओं ने चाडूरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे मीर का पार्टी में स्वागत किया।

बुखारी ने कहा, ‘‘जावेद का पार्टी में शामिल होना हमारे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने मेरे साथ पहले केवल काम ही नहीं किया है, बल्कि उनका हम सबके साथ एक व्यक्तिगत संबंध रहा है।’’

उन्होंने कहा कि मीर जन नेता हैं और लोगों की बेहतरी के लिए अथक प्रयास करने की वजह से वह एक प्रतिष्ठित नेता हैं।

मीर ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़कर पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल के साथ उस समय हाथ मिला लिया था, जब उन्होंने 2019 में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट की स्थापना की थी। फैसल के राजनीति छोड़ने के बाद मीर पार्टी अध्यक्ष थे।

इस अवसर पर मीर ने कहा कि ‘अपनी पार्टी’ जम्मू कश्मीर के निवासियों के कल्याण और अधिकारों की रक्षा के प्रयासों में अग्रणी रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस शानदार स्वागत के लिए ‘अपनी पार्टी’ के नेतृत्व का आभारी हूं। मेरी प्राथमिकता लोगों की सेवा करना है और जम्मू-कश्मीर के लोगों के सामाजिक-आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में काम करने के लिए ‘अपनी पार्टी’ एक बेहतर मंच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह