लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:29 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 27 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले नीलेश कमलेश पांडे को मुंबई स्थित शिवाजी नगर के बैंगनवाड़ी इलाके से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पांडे ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को पिछले साल 14 अगस्त को फोन किया था और उनसे 15 लाख रुपए मांगे थे। आरोपी ने महतो को धमकी भी दी थी कि यदि उन्होंने उसे पैसे नहीं दिए, तो वह उनके घर में घुसकर उन्हें गोली मार देगा।’’

उन्होंने बताया कि झारखंड के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले महतो ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी।

अधिकारी ने बताया कि महतो के निजी सहायक महेंद्र कुमार शर्मा ने अज्ञात हमवालर के खिलाफ उनकी ओर से शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में रांची के गोंडा पुलिस थाने में भारतीय दंड की धाराओं 385 (जबरन वसूली करने के लिए व्यक्ति में चोट पहुंचने का भय पैदा करना) और 387 (जबरन वसूली करने के लिए व्यक्ति में हत्या होने या गंभीर चोट पहुंचने का भय पैदा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच में यह सामने आया कि संदिग्ध मुंबई के शिवाजीनगर इलाके में रहता है।’’

उन्होंने बताया कि रांची पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीर और एक मोबाइल नंबर मुंबई पुलिस को भेजा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके बाद मुंबई अपराध शाखा की इकाई-छह ने इलाके में जाल बिछाया और पांडे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 11 जनवरी तक ट्रांसिट रिमांड में भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि पांडे को हिरासत में लेने के लिए झारखंड पुलिस मुंबई पहुंची, जिसके बाद आरोपी को झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू