लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा हल-बैल लेकर खेत में उतरे

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:24 IST

Open in App

चाईबासा, 25 मई झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने युवा वर्ग से देश को खाद्यान्नों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए खेती-बाड़ी से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने स्वयं चाईबासा के जगन्नाथपुर स्थित अपने गांव में हल-बैल लेकर खेती प्रारंभ कर दी है।

कोड़ा चार हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों का भी सामना कर रहे हैं।

चाईबासा से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा के पति मधु कोड़ा ने अपने गृह जिले के जगन्नाथपुर ब्लॉक स्थित गांव पताहातू में हल-बैल लेकर खेतों की जुताई प्रारंभ कर दी है। कोड़ा राज्य में मानसून के आगमन से पूर्व धान की रोपाई के लिए अपने खेतों को बैलों की जोड़ी लेकर हल से जोत रहे हैं।

राज्य में वर्ष 2006 से 2008 तक मुख्यमंत्री रहे मधु कोड़ा ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा कि वह खाद्यान्न में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बार फिर से स्वयं खेती-बाड़ी में जुट गये हैं और युवा वर्ग का भी आह्वान करते हैं कि वह देशहित में इस सर्वोत्तम व्यवसाय से बड़ी संख्या में जुड़ें।

पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा ने युवा वर्ग का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘आने वाले समय में खाद्य पदार्थों की काफी बड़ी मांग होगी, इसको देखते हुए खाद्य पदार्थों के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवा वर्ग खेती-बाड़ी जैसे परंपरागत कार्य से जुड़े।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज के युग में जहां पढ़-लिख कर युवा वर्ग सीधे नौकरी और अन्य व्यवसाय की ओर रुख कर लेते हैं, उनके लिए मैं संदेश देना चाहता हूं कि पढ़-लिख कर उन्नत तकनीक से खेती, बागवानी और पशुपालन जैसे कार्य से जुड़कर अपने राज्य, समाज एवं राष्ट्र का नाम ऊंचा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया