जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह कुशवाहा ने अपने से आधी उम्र की लड़की से रचाई शादी, चुनाव में उतारने की है तैयारी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2024 17:04 IST2024-11-19T17:04:24+5:302024-11-19T17:04:24+5:30

यह शादी सोमवार की रात बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरि गिरि धाम में यह शादी संपन्न हुई है। पूर्व विधायक रामबालक सिंह कुशवाहा अपने रंगीन मिजाजी और राजनीति में एक अलग रुतबे के लिए जाने जाते हैं।

Former JDU MLA Rambalak Singh Kushwaha married a girl half his age, is preparing to contest the elections | जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह कुशवाहा ने अपने से आधी उम्र की लड़की से रचाई शादी, चुनाव में उतारने की है तैयारी

जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह कुशवाहा ने अपने से आधी उम्र की लड़की से रचाई शादी, चुनाव में उतारने की है तैयारी

पटना: बिहार के समस्तीपुर जिले में जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह कुशवाहा ने अपने से आधी उम्र की लड़की से मंदिर में शादी रचाई है। शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। यह शादी सोमवार की रात बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरि गिरि धाम में यह शादी संपन्न हुई है। पूर्व विधायक रामबालक सिंह कुशवाहा अपने रंगीन मिजाजी और राजनीति में एक अलग रुतबे के लिए जाने जाते हैं। वह समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा सीट से जदयू के टिकट पर चुनाव जीते थे।

रामबालक सिंह कुशवाहा ने अपनी उम्र से 18 साल छोटी लड़की रवीना कुमारी से दूसरी शादी रचाई है। उनकी उम्र 49 साल है, जबकि लड़की की उम्र मह 31 वर्ष है। लडकी खगड़िया के अलौली निवासी सीताराम सिंह की बेटी है। वहीं, सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व विधायक ने शादी करने का फैसला लिया है। 

रामबालक सिंह विभूतिपुर सीट से अपनी नई नवेली पत्नी रवीना कुमारी को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं। शादी के लिए मंदिर में दिए गए प्रमाण पत्र के मुताबिक पूर्व विधायक ने अपनी उम्र 49 साल बताई है। रामबालक सिंह की पहली पत्नी का आशा रानी का 16 अक्टूबर 2022 को देहांत हो गया था। आशा रानी शिवनाथपुर की मुखिया और मुखिया संघ के प्रखंड की अध्यक्ष भी थीं। 

सूत्रों के अनुसार रामबालक सिंह आने वाले विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव को देखते हुए विवाह के बंधन में फिर से बंधे हैं। उनके ऊपर कई आपराधिक मामला दर्ज हैं। जिसका असर उनकी छवि पर पड़ रहा है। राजनीतिक जानकार कहते हैं कि रामबालक सिंह को अपने राजनीतिक दबदबे को जारी रखने के लिए एक मजबूत उत्तराधिकारी की जरूरत थी। 

ऐसे में उनकी दूसरी पत्नी रवीना आने वाले दिनों में राजनीतिक मैदान में एंट्री ले सकती हैं। बता दें कि इसी तरह का मामला लोकसभा चुनाव के दौरान भी सामने आया था जब शेखपुरा के कुख्यात अशोक महतो ने चुनाव लड़ने के लिए 65 साल की उम्र में अचानक शादी रचा ली थी। अशोक महतो ने लखीसराय की रहने वाली अनिता कुमारी से शादी रचाई थी। 

शादी करने के बाद अशोक महतो अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर लालू के दरबार में पहुंचे थे और राजद का टिकट हासिल करने के बाद अपनी नई नवेली पत्नी को मुंगेर सीट से जदयू के ललन सिंह के खिलाफ मैदान में उतार दिया था। हालांकि अनिता देवी को हार का सामना करना पड़ा था।

Web Title: Former JDU MLA Rambalak Singh Kushwaha married a girl half his age, is preparing to contest the elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे