लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष नेंगरू को मिली अंतरिम जमानत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:13 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 मई श्रीनगर की एक अदालत ने भवन रखरखाव के काम के लिये अवैध निविदा आवंटन समेत दो मामलों में जम्मू कश्मीर बैंक के अध्यक्ष परवेज अहमद नेंगरू को जमानत दे दी है।

विशेष भ्रष्टाचार निरोधक न्यायाधीश सी एल बवोरिया ने शनिवार को नेंगरू को अंतरिम जमानत दी।

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता (आरोपी) की हिरासत अवधि, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कैदियों की रिहाई के संबंध में ऊपरी अदालतों के निर्देशों, जांच की स्थिति, अभियोजन की आपत्तियों समेत सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर गौर करने के बाद वह इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि याचिकाकर्ता जमानत की रियायत का हकदार है।

अदालत ने कहा कि हर प्राथमिकी में एक-एक लाख रूपये के जमानती बांड और उतनी ही रकम के निजी बांड भरने पर ‘‘ आरोपी/याचिकाकर्ता की 31 मई, 2021 तक के लिए अंतरिम जमानत स्वीकार की जाती है।

अदालत ने आरोपी पर शर्त लगायी कि उसे अंतरिम जमानत के दौरान जब भी बुलाया जाता है, वह जांच अधिकारी के सामने पेश होगा।

नेंगरू को इस साल अप्रैल में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रखरखाव के काम के अवैध निविदा आवंटन के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। इस आवंटन के चलते बैंक को करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ था।

एसीबी ने नेंगरू और 22 अन्य के विरूद्ध बैंक में अवैध नियुक्तियों के एक अन्य मामले में दिसंबर, 2019 में आरोपपत्र दायर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह