लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद डीयू के पूर्व प्रोफेसर जी एन साईबाबा कोरोना वायरस से संक्रमित, पत्नी ने किया निजी अस्पताल में भर्ती करवाने का अनुरोध

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:42 IST

Open in App

नागपुर, 13 फरवरी माओवादियों से संबंध के चलते नागपुर केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी शनिवार को जेल के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि साईबाबा के अलावा जेल के तीन अन्य कैदी भी संक्रमित पाए गए हैं।

साईबाबा की पत्नी वसंता कुमारी ने महाराष्ट्र सरकार से उन्हें पैरोल पर छोड़ने तथा निजी अस्पताल में भर्ती करवाने का अनुरोध किया।

कुमारी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि साईबाबा को पैरोल पर छोड़ा जाए तथा बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जाए।

जेल अधीक्षक अनूप कुमरे ने कहा, ‘‘जीएन साईबाबा कल कोविड-19 से पीड़ित पाए गए। उन्हें सीटी स्कैन एवं अन्य जांच के लिए ले जाया जाएगा जिसके बाद चिकित्सक तय करेंगे कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आगे की चिकित्सा के लिए भेजा जाए अथवा नहीं।’’

हालांकि कुमारी ने दावा किया कि नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ऐसे मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उक्त अस्पताल में व्हीलचेयर तक सीमित व्यक्ति के लिहाज से आवश्यक सुविधाएं भी नहीं हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में गैंगस्टर अरूण गवली और नागपुर जेल के चार अन्य कैदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी।

साईबाबा 90 फीसदी विकलांग हैं और व्हीलचेयर पर चलते हैं।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की एक अदालत ने 2017 में उन्हें और चार अन्य को माओवादियों से संपर्क रखने और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसी गतिविधियों में संलिप्तता के लिए सजा सुनाई थी। तब से वह नागपुर जेल में बंद हैं।

कुमारी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि साईबाबा ह्रदय और किडनी रोग समेत कई अन्य रोगों से ग्रस्त हैं जिससे जटिलताएं बढ़ सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?