लाइव न्यूज़ :

पूर्व आईपीएस अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा खुला पत्र

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 सेवानिवृत अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा है जिसमें कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए उनकी सरकार के “साहसी और निर्णायक” प्रयासों की सराहना की गई है।

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर के राजनीतिक हितधारकों के साथ बैठक करने की पहल को भी पत्र में “नजीर” बताया गया है। पत्र में जिन्होंने हस्ताक्षर किए हैं, उनमें से 10 लोग राज्यों के पूर्व पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं।

पूर्व आईपीएस अधिकारियों ने कहा कि सात साल पहले मोदी सरकार के आने के बाद से जटिल कश्मीर समस्या को सुलझाने के लिए सरकार के “साहसी और निर्णायक” प्रयास देखे जा रहे हैं। पत्र में कहा गया, “यह राष्ट्रीय गौरव का विषय है कि इन सालों में केंद्र सरकार ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी तरह के कदम उठाए।’’

पत्र में कहा गया है कि अनुच्छेद 35-ए को समाप्त करने और अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के निर्णय को प्रभावी रूप से अंजाम दिया गया तथा जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरती गई।” सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि सरकार में भविष्य की संभावनाओं का अनुमान लगाने की दूरदृष्टि की क्षमता है जो बेहद संतोषजनक बात है।

उन्होंने कहा कि अपराध और आतंकवाद पर नियंत्रण करने के लिए सरकार ने योजना बनाई। उन्होंने कहा कि योजना को त्रुटिहीन तरीके से लागू किया गया और कश्मीर के मामलों में हमेशा से हस्तक्षेप करने वाले पाकिस्तान को कठिन स्थिति में डाल दिया गया।

पत्र में कहा गया, “रोचक बात यह है कि पाकिस्तान अब जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा पुनः देने के लिए कह रहा है जिसका अर्थ है कि वह स्वीकार कर रहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है।…” पत्र में कहा गया कि राजनीतिक हितधारकों से मुलाकात करने संबंधी केंद्र सरकार की हालिया पहल और विश्वास बढ़ाने के लिए “दिल की दूरी” तथा “दिल्ली की दूरी” मिटाने का विचार एक नजीर है।

हस्ताक्षरकर्ताओं में एके सिंह (आईपीएस, गुजरात, 1985), बद्री प्रसाद सिंह (आईपीएस, उत्तर प्रदेश, 1990), गीता जौहरी (आईपीएस, गुजरात, 1982), के अरविंद राव (आईपीएस, आंध्र प्रदेश, 1977), के राजेंद्र कुमार (आईपीएस, जम्मू कश्मीर, 1984), केबी सिंह (आईपीएस, ओडिशा, 1985), एम नागेश्वर राव (आईपीएस, ओडिशा, 1986), पीपी पांडे (आईपीएस, गुजरात, 1982), प्रकाश मिश्रा (आईपीएस, ओडिशा, 1977) आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह