लाइव न्यूज़ :

'ऑपरेशन मेघदूत' की अगुवाई कर पाकिस्तान को धूल चटाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का निधन

By स्वाति सिंह | Updated: January 7, 2020 09:20 IST

पीएन हून के नेतृत्व में भारतीय सेना ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी सियाचिन पर तिरंगा फहराया था। पीएन हून का जन्म पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था, लेकिन बंटवारे के वक्त उनका परिवार भारत आ गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का सोमवार शाम चंडीगढ़ में निधन हो गया।91 साल के हून लंबे समय से काफी बीमार चल रहे थे

भारतीय सेना के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का सोमवार शाम चंडीगढ़ में निधन हो गया। 91 साल के हून लंबे समय से काफी बीमार चल रहे थे। हालांकि, डॉक्टरों उनके निधन की वजह हैमरेज बताई जा रही है।  लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 3:30 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 के श्मशानघाट में होगा।

बता दें कि पीएन हून के नेतृत्व में भारतीय सेना ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी सियाचिन पर तिरंगा फहराया था। पीएन हून का जन्म पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था, लेकिन बंटवारे के वक्त उनका परिवार भारत आ गया था। वे 1987 में पश्चिमी कमांड के चीफ के रूप में रिटायर हुए थे। इसके बाद साल 2013 में वे बीजेपी में शामिल हो गए।

क्या है 'ऑपरेशन मेघदूत' 

वो अप्रैल 1984 का दिन था जब भारत को अपनी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) से मालूम चला की पाकिस्तान सेना सियाचिन ग्लेशियर में कब्जे के लिए चढ़ाई करेगी। ये खबर मिलते ही भारतीय सेना हरकत में आई। इसके बाद भारतीय सेना ने सियाचिन में ऑपरेशन मेघदूत लॉन्च किया। बता दें कि इस दौरान बर्फिलें जगह में पहने जाने वाले कपड़े और सेना की जरूरतों के अन्य सामान एक रात पहुंचे थे। दुनिया के सबसे ऊंचे मैदान-ए-जंग में सीधे टकराव की यह एक तरह से पहली घटना थी। इसे ऑपरेशन मेघदूत नाम दिया गया और इसने भारत की सामरिक रणनीतिक जीत की नींव रखी।

बता दें कि सियाचिन की पर भारत की तरफ से बिलकुल खड़ी चढ़ाई है और जिसकी वजह से ऑपरेशन मेघदूत को काफी मुश्किल माना गया था। जबकि दूसरी ओर पाकिस्तान की और से ये काफी कम ऊंचाई पर है। बावजूद इसके भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को मात दिया। इसका नाम ऑपरेशन मेघदूत इसलिए दिया गया क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ये अपनी तरह का एक अलग ही युद्ध था। इसमें भारतीय सैनिकों ने माइनस 60 से माइनस 70 डिग्री के तापमान में सबसे ऊंची पहाड़ियों पर जाकर फतह हासिल की थी। 

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों