लाइव न्यूज़ :

पूर्व भारतीय फुटबॉलर लिंगदोह अपने पिता की सीट से उपचुनाव लड़ेंगे

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:59 IST

Open in App

शिलांग, 30 सितंबर पूर्व भारतीय फुटबॉलर एवगनेसन लिंगदोह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मेघालय की मावफलांग विधानसभा सीट के लिए होने वाला उपचुनाव यूडीपी के टिकट पर लड़ेंगे। यह सीट उनके पिता एसके सुन के निधन की वजह से खाली हुई है।

सुन 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़कर पहली बार विधायक बने थे। कोविड-19 की वजह से उनका 10 सितंबर को निधन हो गया था। उन्होंने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) को समर्थन दे रखा था।

पार्टी प्रमुख मेतबाह लिंगदोह ने पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी को आधिकारिक रूप से पार्टी का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खारकोंगोर ने बताया कि मावफलांग, मावरीन्गनेंग और राजाबाला सीटों पर 28 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे जिसके नतीजे दो नवंबर को आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब