लाइव न्यूज़ :

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शशिकांत सेंथिल कांग्रेस में शामिल हुये

By भाषा | Updated: November 9, 2020 16:25 IST

Open in App

चेन्नई, नौ नवंबर भारतीय प्रशास​निक सेवा के पूर्व अधिकारी एस. शशिकांत सेंथिल सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गये । एक साल पहले उन्होंने यह कहते हुये सिविल सेवा छोड़ दिया था कि भारतीय लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे के साथ समझौता किया जा रहा है।

सेंथिल ने यहां कांग्रेस मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के एस अलागिरी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश गुंडूराव, तथा कांग्रेस सचिवों संजय दत्त एवं सिरिवेल्ला प्रसाद मौजूद थे ।

प्रशासनिक सेवा में 41 वर्षीय सेंथिल 2009 बैच के कर्नाटक कैडर के अधिकारी थे।

उन्होंने पिछले साल सितंबर में यह आरोप लगाते हुये सिविल सेवा छोड़ दिया था कि लोकतंत्र के मूलभूत ढांचे के साथ अप्रत्याशित तरीके से समझौता किया जा रहा है।

सेंथिल ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस पार्टी में इसलिए शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह हमेशा संविधान की विचारधारा को स्थापित करती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह