लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के पूर्व आईएएस शाह फैसल ने के लिए चुनाव लड़ने मांगा चंदा

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 24, 2019 07:19 IST

फैसल ने कश्मीर में कथित हत्याओं और इन मामलों में केंद्र की ओर से गंभीर प्रयास नहीं करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था।

Open in App

कश्मीर के पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने जम्मू कश्मीर में ‘स्वच्छ राजनीति और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन’ के लिए चंदा जुटाने का अभियान बुधवार को शुरू किया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के 2010 बैच के टॉपर ने कहा कि बदलाव के लिए यह लोगों का आंदोलन है।

उन्होंने ट्वीट किया कि जम्मू कश्मीर में स्वच्छ राजनीति और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए इस यात्रा का हिस्सा बनें। छोटे से दान से शाह फैसल को सहयोग करें। इस महीने की शुरुआत में सरकारी सेवा से इस्तीफा देने वाले फैसल ने दान के लिए एक बैंक खाता नंबर दिया है और कहा है कि लोग ई-वॉलेट के जरिए भी पैसा दे सकते हैं।

फैसल ने कश्मीर में कथित हत्याओं और इन मामलों में केंद्र की ओर से गंभीर प्रयास नहीं करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका इस्तीफा हिंदूवादी ताकतों द्वारा करीब 20 करोड़ भारतीय मुस्लिमों के हाशिये पर धकलने और इसके चलते उनके दोयम दर्जे का हो जाने, जम्मू कश्मीर राज्य की विशेष पहचान पर कपटपूर्ण हमलों तथा भारत में अति-राष्ट्रवाद के नाम पर असहिष्णुता एवं नफरत की बढ़ती संस्कृति के खिलाफ है।

फैसल ने यह स्पष्ट किया था कि वह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि वह अब तक किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। अटकलें हैं कि वह एक नयी राजनीतिक पार्टी का गठन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि जब फैसल ने आईएएस से इस्तीफा दिया तो उन्होंने कहा था कि कश्मीर में कथित हत्याओं के मामलों में केंद्र सरकार ने गंभीर प्रयास नहीं किए जिसकी वजह से 20 करोड़ मुसलमानों की स्थिति खराब हो गई. उन्होंने असहिष्णुता और बढ़ती नफरत का भी हवाला दिया था।

एक साक्षात्कार में शाह फैसल ने साफ  किया था कि वो राजनीति में कदम रखने वाले हैं। कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का फैसला मैंने इसलिए किया है क्योंकि चुने हुए प्रतिनिधि ही कश्मीर के लोगों की भावनाओं को सही ढंग से पेश कर सकते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है