हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह का निधन, राहुल गांधी जताया दुख
By स्वाति सिंह | Updated: May 30, 2018 01:59 IST2018-05-30T01:55:39+5:302018-05-30T01:59:59+5:30
उर्मिला अपने पति की चुनावी सीट घौनसोर से पहली बार चुनाव लड़ी थी।

हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह का निधन, राहुल गांधी जताया दुख
नई दिल्ली, 30 मई: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह के निधन पर दुख जताया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'पूर्व राज्यपाल और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष उर्मिला सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे।' कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने भी उर्मिला के निधन पर दुख प्रकट किया।उर्मिला का आज इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
I’m sorry to hear about the demise of Smt. Urmila Singh ji, former Governor and President of the Madhya Pradesh Congress Committee. My thoughts and prayers are with her family in their time of grief. May her soul rest in peace.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 29, 2018
बता दें कि उर्मिला अपने पति की चुनावी सीट घौनसोर से पहली बार चुनाव लड़ी थी। इसके बाद वह 1983 से 2003 तक लगातार चुनाव जीतती रही। 1996 में उर्मिला भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस में सदस्य थी। इससे पहले वह 1993 की मध्य प्रदेश में फाइनेंस एंड डेयरी डेवलॉपमेंट के मंत्री पद पर थी। जिसके बाद 1996 में वह राज्य में कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त हुई।
इसके बाद फिर 1998 में कांग्रेस सत्ता के दौरान वह सोशल वेलफेयर एंड ट्राइबल वेलफेयर विभाग की मंत्री बनीं। फिर 2001 में वह राज्य के बंटवारे के बाद छत्तीसगढ़ गईं। वहां उर्मिला छत्तीसगढ़ में पहली विधानसभा की सदस्य बनीं। साल 2003 के विधानसभा चुनाव में वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हारी। इसके बाद 2008 के विधानसभा चुनाव में भी उर्मिला को हार ही मिली। जिसके बाद वह मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के कई विश्वविद्यालयों की कुलपति भी रहीं।
(भाषा इनपुट के साथ )