हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: April 30, 2021 23:45 IST2021-04-30T23:45:26+5:302021-04-30T23:45:26+5:30

Former Himachal Pradesh Chief Minister Virbhadra Singh admitted to hospital | हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अस्पताल में भर्ती

शिमला, 30 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को हृदय एवं सांस संबंधी परेशानी की शिकायत के बाद शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने बताया कि सिंह की हालत स्थिर है और कार्डियक केयर यूनिट में उनका उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अस्पताल जाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अपने अस्पताल दौरे की जानकारी साझा करते हुए ठाकुर ने ट्वीट कर सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

वीरभद्र सिंह हाल ही में चंडीगढ़ के अस्पताल से कोविड-19 का उपचार कराने के बाद शिमला के अपने आवास पर लौटे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Himachal Pradesh Chief Minister Virbhadra Singh admitted to hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे