लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मेरे खिलाफ आरोपों की जांच करेंगे: देशमुख

By भाषा | Updated: March 28, 2021 14:56 IST

Open in App

नागपुर, 28 मार्च महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को कहा कि उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेंगे।

देशमुख ने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

सिंह ने गत 20 मार्च को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था जिसमें आरोप लगाए गए थे कि देशमुख पुलिस अधिकारियों से बार और होटलों से 100 करोड़ रुपये मासिक वसूली करने के लिए कहते थे।

देशमुख ने हालांकि इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

गौरतलब है कि मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले के बाद राज्य सरकार ने 17 मार्च को परमबीर सिंह को शहर के पुलिस आयुक्त के पद से हटाकर होमगार्ड विभाग में स्थानांतरित कर दिया था।

देशमुख ने रविवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकरे से परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कराने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री और राज्य सरकार ने फैसला किया है कि उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश मेरे खिलाफ लगाये गये आरोपों की जांच करेंगे। सच जो भी होगा, सामने आ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां