लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सीएस कर्णन गिरफ्तार, जजों की पत्नियों-महिला जजों के ख‍िलाफ कथ‍ित अपमानजनक टिप्पणी के हैं आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: December 2, 2020 17:09 IST

कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन पहले ही न्यायपालिका पर अपनी टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिरे रहे हैं। 9 मई 2017 को सात जजों की बेंच ने जस्टिस कर्णन को अवमानना का दोषी मानते हुए छह महीने की सजा सुनाई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देकलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। कर्णन पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने महिलाओं को बलात्कार की धमकियां दी हैं

चेन्नई: कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। रिटायर्ड जज सीएस कर्णन के खिलाफ न्यायाधीशों की पत्नियों, महीला वकीलों और अदालत की महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यव्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। कर्णन पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने महिलाओं को बलात्कार की धमकियां दी हैं और यौन टिप्पणियां की है। बता दें कि बीते महीने तमिलनाडु बार काउंसिल ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 

हाईकोर्ट ने कुछ दिनों पहले इस मामले में संज्ञान लिया था और तमिलनाडु पुलिस को कार्रवाई न करने पर कड़ी फटकार लगाई थी। जस्टिस कर्णन पहले ही न्यायपालिका पर अपनी टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिरे रहे हैं।  इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने कर्णन को मई 2017 में 6 महीने की सजा सुनाई थी। उस वक्त कर्णन सुप्रीम कोर्ट, न्याय व्यवस्था और न्याय प्रक्रिया की अवमानना के दोषी पाए गए थे। 

खास बात है कि जिस वक्त कर्णन को सजा हुई, उनकी रिटायरमेंट में केवल 6 महीने का ही समय बचा था। उनपर करिअर में कई बार भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे। हालांकि, उन्होंने हर बार इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि दलित होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जाता है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?