लाइव न्यूज़ :

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने नयी पार्टी बनाई

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘अपना भारत मोर्चा’ नाम से नयी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की।

कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में त्रिपुरा कांग्रेस के प्रमुख किरीट प्रद्युत देब बर्मन सहित काफी संख्या में युवक और तंवर के समर्थक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान तंवर ने कहा, ‘‘अपना भारत मोर्चा मूल्यों पर आधारित पहल है, जो वार्ता, परिचर्चा और विचार-विमर्श के तीन स्तंभों पर आधारित रूख के साथ काम करेगी। अनेकता में एकता का भारतीय सिद्धांत यहां केवल मौखिक उक्ति नहीं रहेगी बल्कि हमारे देश को वास्तव में उम्मीदों की धरती बनाने की आधारशिला रखी जाएगी।’’

तंवर 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद रहे और अक्टूबर 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया था।

टिकट वितरण में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दिया था और कांग्रेस प्रमुख के आवास दस जनपथ के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

उनके स्थान पर कुमारी शैलजा को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख बना दिया गया जबकि उनके धुर विरोधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया।

नया राजनीतिक मोर्चा जारी करने की जरूरत पर 44 वर्षीय नेता ने कहा कि ‘‘सकारात्मक ऊर्जा को स्वरूप देने’’ और देश के ‘‘युवकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए’’ एक मंच की जरूरत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos