लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला गुरुग्राम जिले में कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: June 13, 2021 19:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 जून हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला रविवार को गुरुग्राम जिले में उस वक्त बाल-बाल बच गये जब उनका वाहन एक अन्य कार से टकरा गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

गुरुग्राम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौटाला (86) जिस स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) में सफर कर रहे थे उसकी एक अन्य कार से टक्कर हो गयी।

जिले के भुदेरा पुलिस चौकी के उप निरीक्षक ने फोन पर बताया, ''यह दोनों वाहनों के बीच मामूली टक्कर थी । ओम प्रकाश चौटाला चालक के बगल में आगे की सीट पर बैठे थे। खरोंच के निशान के अलावा उन्हें कोई चोट नहीं आई। हादसे में अन्य लोगों को भी चोटें आयीं ।” उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुग्राम—बादली—झज्जर मार्ग पर हुयी । इंडियन नेशनल लोकदल के एक प्रवक्ता ने बताया कि आईएनएलडी अध्यक्ष चौटाला ठीक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण