पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के भतीजे विकास त्रिपाठी का निधन

By भाषा | Updated: April 12, 2021 23:30 IST2021-04-12T23:30:38+5:302021-04-12T23:30:38+5:30

Former Governor Keshari Nath Tripathi's nephew Vikas Tripathi dies | पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के भतीजे विकास त्रिपाठी का निधन

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के भतीजे विकास त्रिपाठी का निधन

प्रयागराज, 12 अप्रैल पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के भतीजे और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुख्य स्थायी अधिवक्ता विकास चंद्र त्रिपाठी का लखनऊ के एसजीपीजीआई में सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र और प्रदेश के अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने बताया कि विकास चंद्र त्रिपाठी का सोमवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में सुबह छह बजे निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है।

नीरज त्रिपाठी ने बताया कि तीन-चार दिन पहले ही उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। सोमवार को प्रयागराज में विकास चंद्र त्रिपाठी का अंतिम संस्कार किया गया।

उन्होंने बताया कि विकास चंद्र त्रिपाठी, केशरी नाथ त्रिपाठी के बड़े भाई काशीनाथ त्रिपाठी के बेटे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Governor Keshari Nath Tripathi's nephew Vikas Tripathi dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे