लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

By अनुराग आनंद | Updated: January 2, 2021 11:26 IST

बूटा सिंह कभी कांग्रेस पार्टी के कोर टीम के सदस्यों में से एक थे। बाद में उन्हें बिहार का राज्यपाल भी बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबूटा के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।बूटा सिंह 8 बार लोकसभा सांसद रहे थे।

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस पार्टी के कभी बड़े नेता रहे बूटा सिंह का निधन हो गया है। बूटा सिंह बिहार राज्य के राज्यपाल भी रहे थे।

बूटा सिंह के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, परिवार ने बूटा सिंह का अंतिम संस्कार आज ही करने का फैसला लिया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूटा सिंह के निधन पर ट्वीट कर कहा कि श्री बूटा सिंह जी गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से मन दुखी है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।

इकलौते राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कड़ी मेहनत कर कांग्रेस का सत्ता में लाया-

बूटा सिंह ने इंदिरा गांधी की अगुआई वाली कांग्रेस के इकलौते राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कड़ी मेहनत के बाद पार्टी को 1980 में फिर से सत्ता में लाने के लिए बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके बदले में कांग्रेस ने भी उन्हें अपनी सरकार में काफी अहम जिम्मेदारी दी थी। देश के गृहमंत्री के तौर पर सरकार के दूसरे सबसे ताकतवर पद पर भी पार्टी ने उन्हें बिठाया था।

8 बार लोकसभा के लिए चुने गए

बूटा के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। 21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर के मुस्तफापुर गांव में जन्मे बूटा 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए। हालांकि, बाद में कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल बनाकर उन्हें बिहार भेज दिया था। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला था।

टॅग्स :कांग्रेसबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी