कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
By अनुराग आनंद | Updated: January 2, 2021 11:26 IST2021-01-02T11:16:21+5:302021-01-02T11:26:12+5:30
बूटा सिंह कभी कांग्रेस पार्टी के कोर टीम के सदस्यों में से एक थे। बाद में उन्हें बिहार का राज्यपाल भी बनाया गया था।

बूटा सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस पार्टी के कभी बड़े नेता रहे बूटा सिंह का निधन हो गया है। बूटा सिंह बिहार राज्य के राज्यपाल भी रहे थे।
बूटा सिंह के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, परिवार ने बूटा सिंह का अंतिम संस्कार आज ही करने का फैसला लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूटा सिंह के निधन पर ट्वीट कर कहा कि श्री बूटा सिंह जी गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से मन दुखी है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।
Shri Buta Singh Ji was an experienced administrator and effective voice for the welfare of the poor as well as downtrodden. Saddened by his passing away. My condolences to his family and supporters.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 2, 2021
इकलौते राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कड़ी मेहनत कर कांग्रेस का सत्ता में लाया-
बूटा सिंह ने इंदिरा गांधी की अगुआई वाली कांग्रेस के इकलौते राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कड़ी मेहनत के बाद पार्टी को 1980 में फिर से सत्ता में लाने के लिए बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके बदले में कांग्रेस ने भी उन्हें अपनी सरकार में काफी अहम जिम्मेदारी दी थी। देश के गृहमंत्री के तौर पर सरकार के दूसरे सबसे ताकतवर पद पर भी पार्टी ने उन्हें बिठाया था।
8 बार लोकसभा के लिए चुने गए
बूटा के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। 21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर के मुस्तफापुर गांव में जन्मे बूटा 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए। हालांकि, बाद में कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल बनाकर उन्हें बिहार भेज दिया था। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला था।