गोवा के पूर्व मंत्री रोहन खुंटे भाजपा में शामिल होंगे
By भाषा | Updated: December 16, 2021 15:16 IST2021-12-16T15:16:38+5:302021-12-16T15:16:38+5:30

गोवा के पूर्व मंत्री रोहन खुंटे भाजपा में शामिल होंगे
पणजी, 16 दिसंबर गोवा के पूर्व मंत्री रोहन खुंटे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। एक दिन पहले ही उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था।
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैंने पोरवोरिम का विकास सुनिश्चित करने और समावेशी तथा एकता की संस्कृति को आत्मसात करने के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। मैं शुक्रवार को पणजी के महालक्ष्मी मंदिर में भाजपा में शामिल हो जाऊंगा।’’
उन्होंने पोरवोरिम विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक के तौर पर बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।