लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अनंत शेट का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

By भाषा | Updated: August 2, 2020 11:33 IST

भाजपा के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सवाईकर ने भी शेट के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘मायेम से दो बार विधायक और पूर्व अध्यक्ष अनंत शेट के असामयिक निधन के बारे में जानकार दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति दे। ओम शांति।’’

Open in App
ठळक मुद्देगोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अनंत शेट का पणजी के समीप एक अस्पताल में रविवार सुबह निधन हो गया।शेट ने सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पणजीः गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अनंत शेट का पणजी के समीप एक अस्पताल में रविवार सुबह निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि शेट ने सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटा है। शेट 12 जनवरी 2016 से 14 मार्च 2017 तक गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

उन्होंने 2007 से 2017 तक उत्तर गोवा में मायेम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शेट के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें जमीन से जुड़ा नेता बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनंत शेट के असामयिक निधन से दुखी और स्तब्ध हूं। वह बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। राज्य तथा लोगों की सेवा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’

भाजपा के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सवाईकर ने भी शेट के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘मायेम से दो बार विधायक और पूर्व अध्यक्ष अनंत शेट के असामयिक निधन के बारे में जानकार दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति दे। ओम शांति।’’विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने भी शेट के निधन पर संवेदनाएं जताई। उन्होंने कहा, ‘‘गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अनंत विष्णु शेट के निधन से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के प्रति हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

टॅग्स :गोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया