लाइव न्यूज़ :

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, मोदी, भाजपा नेताओं ने जताया शोक

By भाषा | Updated: November 18, 2020 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भाजपा की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह एक समाज सेवी के अलावा कुशल लेखिका भी थीं जिन्होंने साहित्य और सांस्कृतिक जगत में भी बहुत बड़ा योगदान दिया।

सिन्हा (77 वर्षीय) का बुधवार को राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

वह बिहार से थीं और जनसंघ से जुड़ी हुई थीं। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गई थीं।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्रीमती मृदुला सिन्हा जी को उनकी जन सेवा के लिए याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थी जिन्होंने साहित्य के साथ सांस्कृतिक जगत में भी बहुत बड़ा योगदान दिया

शाह ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन पर्यन्त देश, समाज और भाजपा संगठन के लिए काम किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति।’’

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने उनके निधन को पार्टी के लिए बहुत बड़ा नुकसान बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा की पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात साहित्यकार एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मृदुला सिन्हा जी के निधन से मन व्यथित है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सिन्हा का निधन उनके लिए बेहद पीड़ादायक है। वे अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में हर दायित्व को निभाने में सहज और सफल रहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक लेखिका के रूप में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनका पूरा जीवन समाज और साहित्य की सेवा के प्रति समर्पित रहा। मृदुलाजी ने हमेशा महिलाओं, वंचितों और अन्य निर्बल वर्गों से जुड़े मुद्दों को अपनी आवाज़ दी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैं उनके प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम् शांति!।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह