लाइव न्यूज़ :

गोवा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दयानंद नार्वेकर आप में शामिल हुए

By भाषा | Updated: October 20, 2021 19:00 IST

Open in App

पणजी, 20 अक्टूबर गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री दयानंद नार्वेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि आप ने लोगों के जेहन में ‘‘सकारात्मक छवि’’ बनायी है।

नार्वेकर (71) ने पत्रकारों से कहा कि आप एक ‘‘अच्छी तरह से संरचित पार्टी’’ है जिसे नयी दिल्ली में शासन के उसके मॉडल और गोवा में सुशासन प्रदान करने के इरादे के लिए सराहा जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के दौरान आप गोवा में स्थानीय आबादी के साथ रही, उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान की। मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित हूं। मुझे यकीन है कि सत्ता में आने पर आप गोवा में इसी स्तर का काम कर सकती है।’’

नार्वेकर ने कांग्रेस के टिकट पर पूर्व में पांच बार गोवा विधानसभा में एल्डोना निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने नवंबर 1999 से अक्टूबर 2000 तक उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में आप अपना खाता नहीं खोल पाई थी।

पिछले महीने गोवा की अपनी यात्रा के दौरान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर 2022 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी गोवा में सत्ता में आई, तो पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि निजी क्षेत्र सहित 80 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित हों।

उन्होंने इन क्षेत्रों के सामान्य होने तक खनन और पर्यटन उद्योगों पर निर्भर परिवारों को 5000 रुपये मासिक पारिश्रमिक देने का भी आश्वासन दिया। जुलाई में गोवा के अपने पहले दौरे में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राज्य में चुनाव के बाद उनकी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का आश्वासन दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित