लाइव न्यूज़ :

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे ने पूछा- क्या स्थानीय शराब से हो रहा है कैंसर?

By भाषा | Updated: August 2, 2019 20:07 IST

Open in App

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे ने शुक्रवार को विधानसभा में पूछा कि क्या स्थानीय शराब ‘फेनी’ और ‘अरक’ कैंसर का कारण बन रहे हैं। राज्य में कैंसर के मामलों के मुद्दे पर प्रश्नकाल के दौरान राणे ने कहा कि राज्य सरकार को यह जानने के लिए सर्वेक्षण कराना चाहिए कि क्या ये मादक पेय पदार्थ कैंसर का कारण बन रहे हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे से पूछा, ‘‘क्या आपके पास कोई अध्ययन है कि गोवा में लोगों को किस तरह के कैंसर हो रहे हैं? क्या आपने इस पर कोई अध्ययन किया है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सच्चाई है कि धूम्रपान से कैंसर होता है लेकिन हमें यह भी जानना है कि क्या स्थानीय शराब जैसे कि ‘फेनी’ और ‘अरक’ से कैंसर हो सकता है?...

इस पर एक सर्वेक्षण होना चाहिए और इसके नतीजे सदन में पेश किए जाने चाहिए।’’ इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार के पास विविध प्रकार के कैंसर के बारे में आंकड़े हैं। विश्वजीत राणे ने कहा, ‘‘राज्य में कैंसर के ज्यादातर मामले स्तन कैंसर के है, इसके बाद सिर और गर्दन तथा अन्य प्रकार के कैंसर हैं।’’ मंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में कैंसर के करीब 1,000 मामले सामने आए। 

टॅग्स :गोवाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल